जाह्नवी कपूर की चचेरी बहन शनाया कपूर ने इस साल फिल्म आंखों की गुस्ताखियाँ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था।
हालांकि, उनकी यह डेब्यू उनकी बहन जाह्नवी, खुशी और सोनम कपूर की तरह सफल नहीं रही। शनाया की इस पहली फिल्म में नेशनल अवॉर्ड विनर विक्रांत मैसी भी मुख्य भूमिका में थे, लेकिन उनके जैसे शानदार अभिनेता के बावजूद फिल्म को दर्शकों से बेहद खराब प्रतिक्रिया मिली। नतीजतन, शनाया की डेब्यू फिल्म आंखों की गुस्ताखियाँ बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई।
पहली फिल्म के फ्लॉप होने के बाद अब शनाया कपूर फिल्म तू या मैं में नजर आएंगी, जो अगले साल वेलेंटाइन डे के मौके पर रिलीज होगी। इसी बीच शनाया ने अपनी पहली फिल्म आंखों की गुस्ताखियाँ के फ्लॉप होने पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने बताया कि उन्हें इस फिल्म पर गर्व है और वह चाहती हैं कि लोग इसे ओटीटी पर देखें।
हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में शनाया कपूर ने कहा, “जब मेरी डेब्यू फिल्म फ्लॉप हुई तो सभी लोग मुझे सांत्वना दे रहे थे। सब कह रहे थे कि कोई बात नहीं, सब ठीक हो जाएगा। लेकिन उस वक्त मेरे अंदर का बच्चा इस बात से खुश था कि मेरी पहली फिल्म रिलीज हो गई है। फिल्म का जो भी हश्र हुआ हो, मैंने अपना पूरा प्रयास किया और इसे पूरा किया—यह मेरे लिए बहुत बड़ी बात है। मुझे इस फिल्म पर गर्व है।”
आगे उन्होंने कहा, “मेरे इंस्टाग्राम बायो में आज भी लिखा है कि आंखों की गुस्ताखियाँ ZEE5 पर रिलीज हो चुकी है। मुझे उस फिल्म पर बहुत गर्व है और मैं चाहती हूं कि हर कोई उसे देखे। भले ही यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई, लेकिन मेरे लिए यह एक गर्व भरी फिल्म है, जिसे मैंने पूरे प्यार और मेहनत से बनाया है।”
#ShanayaKapoor #bollywoodstarkids #starkids