आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म धुरंधर को बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है।
यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर तुफानी कमाई कर रही है। धुरंधर 700 करोड़ क्लब में शामिल हो चुकी है और बहुत जल्द 1000 करोड़ क्लब में भी एंट्री कर सकती है। भारत-पाकिस्तान पर आधारित आदित्य धर की इस फिल्म को दर्शकों ने खूब पसंद किया है। फिल्म में रणवीर सिंह एक सीक्रेट एजेंट के रोल में नजर आ रहे हैं, जो पाकिस्तान में घुसकर भारत के दुश्मनों का सफाया करते हैं।
फिल्म में अक्षय खन्ना ने विलेन रहमान डकैत का किरदार निभाया है। इस रोल में अक्षय खन्ना ने सभी का दिल जीत लिया है। ज्यादातर दर्शक अक्षय खन्ना की वजह से ही फिल्म देखने थिएटर जा रहे हैं और देखने के बाद फिल्म के साथ-साथ अक्षय की जमकर तारीफ कर रहे हैं। इसी बीच एनिमल के निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा ने भी फिल्म धुरंधर की तारीफ की है और आदित्य धर को धन्यवाद कहा है।
संदीप रेड्डी वांगा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा, “धुरंधर एक ऐसे व्यक्ति की तरह है जो कम बोलता है, लेकिन बेहद दृढ़ निश्चयी है। फिल्म का शीर्षक बिल्कुल सटीक बैठता है, क्योंकि यह दबदबे और उग्रता से भरी हुई है। चित्रण बेहद स्पष्ट है, बिना किसी उलझन के। संगीत, अभिनय, पटकथा और निर्देशन—सब कुछ उत्कृष्ट है। अक्षय खन्ना सर और रणवीर सिंह अपने-अपने किरदारों में इस तरह ढल गए हैं कि मानो वे हवा में गायब हो गए हों। आदित्य धर को धन्यवाद, जिन्होंने हमें अनगिनत बलिदानों का वास्तविक महत्व समझाया।”
#sandeepreddyvanga #AdityaDhar #DhurandharReview #entertainment