बॉलीवुड सुपरस्टार सनी देओल कई दशकों से फिल्म इंडस्ट्री में काम कर रहे हैं।
एक समय पर सनी देओल बॉलीवुड के टॉप स्टार्स में गिने जाते थे। वे सलमान खान और शाहरुख खान से भी बड़े स्टार माने जाते थे। उनकी जबरदस्त एक्शन और दमदार डायलॉग्स को सुनना दर्शकों को बेहद पसंद था। आज भी सनी देओल को लोग खूब पसंद करते हैं। इन दिनों वे अपनी आने वाली फिल्म बॉर्डर 2 को लेकर सुर्खियों में हैं।
अगले महीने सनी देओल की फिल्म बॉर्डर 2 रिलीज़ होने वाली है। इसी बीच सनी देओल का एक पुराना इंटरव्यू वायरल हो गया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि वे आलिया भट्ट के साथ काम करना चाहते हैं। सनी देओल अब तक कई हीरोइनों के साथ काम कर चुके हैं। कुछ साल पहले उन्होंने आलिया भट्ट के साथ काम करने की इच्छा भी जाहिर की थी, लेकिन फिल्म में वे आलिया को अपनी हीरोइन बनाने के लिए तैयार नहीं हैं, क्योंकि आलिया उनसे उम्र में काफी छोटी हैं।
इंटरव्यू में सनी देओल ने कहा था, “मैं आलिया को काफी पसंद करता हूं और उनके साथ फिल्म करना चाहूंगा। मैं यह नहीं कह रहा कि हम दोनों को हीरो-हीरोइन के रूप में कास्ट किया जाए। वह कोई भी रोल हो सकता है, चाहे वह बाप-बेटी का ही क्यों न हो।”
#sunnydeol #aliabhatt #BollywoodLive #BollywoodNow #bollywoodlatestnews