आदित्य धर के निर्देशन में बनी रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना स्टारर फिल्म धुरंधर वर्ल्डवाइड 700 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ब्लॉकबस्टर हो चुकी है।
भारत–पाकिस्तान पर आधारित इस फिल्म को दर्शकों ने खूब पसंद किया है। फिल्म के सभी कलाकारों ने शानदार काम किया है, लेकिन अक्षय खन्ना अपने दमदार अभिनय के चलते सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। हर तरफ उनकी जमकर तारीफ हो रही है।
अक्षय खन्ना का खूंखार अंदाज, लुक और डांस स्टेप्स दर्शकों को बेहद पसंद आ रहे हैं। ज्यादातर लोग अक्षय खन्ना के लिए ही इस फिल्म को देखने थिएटर पहुंच रहे हैं। धुरंधर के ब्लॉकबस्टर होने की सबसे बड़ी वजह अक्षय खन्ना का किरदार ‘रहमान डकैत’ है, जो फिल्म का मुख्य विलेन है। विलेन रहमान डकैत के रोल ने दर्शकों का दिल जीत लिया है। अब तक कई सेलिब्रिटीज अक्षय खन्ना के अभिनय की तारीफ कर चुके हैं और फिल्म को भी इंडस्ट्री से जबरदस्त सराहना मिल रही है।
अल्लू अर्जुन, अक्षय कुमार और ऋतिक रोशन जैसे बड़े सितारों ने भी धुरंधर की तारीफ की है। अब ब्लॉकबस्टर फिल्म सैयारा के निर्देशक मोहित सूरी ने भी इस फिल्म की जमकर सराहना की है।
हाल ही में मोहित सूरी ने हॉलीवुड रिपोर्टर इंडिया से बातचीत की। इस बातचीत में मोहित से पुछा गया हाल में थिएटर में उन्होंने कौन सी फिल्म देखी जो सच में जादुई लगी। इसपर मोहित ने धुरंधर का नाम लिया और कहा, “मैंने पिछले हफ्ते ‘धुरंधर’ देखी। यह सच में मुझे बहुत पसंद आई। यह एक अलग तरह की शानदार फिल्म है।”
#mohitsuri #DhurandharReview #AkshayeKhanna #ranveersingh