बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार के पास इन दिनों फिल्मों की लंबी लाइन लगी हुई है।
वे बहुत जल्द भूत बंगला, हैवान और वेलकम 3 जैसी फिल्मों में नजर आने वाले हैं। अक्षय लगातार अपनी फिल्मों के काम में व्यस्त हैं। इसी बीच हाल ही में खबर आई है कि अक्षय कुमार ने निर्देशक अनीस बज्मी के साथ फिर से हाथ मिला लिया है।
भूल भुलैया 2 में कार्तिक आर्यन को कास्ट किए जाने के बाद अक्षय और अनीस बज्मी की दोस्ती में दरार आ गई थी। हालांकि अब दोनों ने अपने मतभेद भुलाकर फिर से दोस्ती कर ली है और एक साथ नई फिल्म करने जा रहे हैं।
करीब 14 साल बाद अक्षय कुमार और अनीस बज्मी दोबारा किसी फिल्म में साथ काम कर रहे हैं। इससे पहले दोनों ने साल 2010 में थैंक यू फिल्म में साथ काम किया था। अनीस बज्मी ने अपनी नई फिल्म पर काम शुरू कर दिया है, हालांकि अभी तक फिल्म के नाम का खुलासा नहीं किया गया है। फिलहाल कास्टिंग प्रक्रिया जारी है।
खबरों के मुताबिक, अनीस बज्मी अपनी इस फिल्म में विद्या बालन को कास्ट करना चाहते हैं। अगर ऐसा होता है, तो करीब छह साल बाद विद्या बालन और अक्षय कुमार एक बार फिर साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। इससे पहले दोनों ने मिशन मंगल में साथ काम किया था।
रिपोर्ट्स के अनुसार, अक्षय कुमार और अनीस बज्मी की इस फिल्म में दो मुख्य महिला कलाकार होंगी। इनमें से एक भूमिका के लिए विद्या बालन को फाइनल किया जा चुका है, जबकि दूसरी मुख्य अभिनेत्री को लेकर जल्द ही आधिकारिक घोषणा की जाएगी।
#akshaykumar #AneesBazmee #VidyaBalan #bollywoodmovies