बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर लंबे समय से बिजनेसमैन शिखर पहाड़िया के साथ रिलेशनशिप में हैं।
दोनों को अक्सर एक साथ देखा जाता है। हालांकि, दोनों ने अभी तक अपने रिश्ते को ऑफिशियल नहीं किया है, लेकिन जाह्नवी ने कई बार मीडिया से बातचीत के दौरान शिखर के साथ रिलेशनशिप में होने के संकेत दिए हैं। कहा जा रहा है कि दोनों सीरियस रिलेशनशिप में हैं और आने वाले कुछ सालों में शादी भी कर सकते हैं।
जाह्नवी और शिखर अक्सर एक साथ नजर आते हैं। हाल ही में भी दोनों एक इवेंट में साथ दिखाई दिए। हालांकि पैपराजी के कैमरों के सामने दोनों ने एक साथ पोज नहीं दिया। जहां पैप्स फोटो क्लिक कर रहे थे, वहां शिखर ने सिर्फ जाह्नवी को आगे जाने के लिए कहा। वे खुद एक कोने में खड़े होकर जाह्नवी कपूर का इंतजार करते रहे। इसके बाद जाह्नवी ने अकेले ही पोज दिए और आगे बढ़ गईं। इस दौरान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
#janhvikapoors #shikharpahariya #celebritynews #gossip