कपिल शर्मा लंबे समय बाद फिल्म किस किसको प्यार करूँ 2 से बॉलीवुड में हीरो के रूप में वापसी की हैं।
हालांकि, कपिल की यह वापसी कुछ खास नहीं रही। बॉक्स ऑफिस पर उनकी यह फिल्म बुरी तरह फ्लॉप होती दिखाई दे रही है।
किस किसको प्यार करूँ 2 एक सुपरहिट फिल्म का सीक्वल है। इसके बावजूद दर्शक इसे देखने के लिए थिएटर नहीं पहुंच रहे हैं, जिस वजह से फिल्म की कमाई बेहद कमजोर बनी हुई है। कपिल शर्मा की यह फिल्म 12 दिसंबर को रिलीज़ हुई थी और इसे रिलीज़ हुए 9 दिन हो चुके हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, 9वें दिन फिल्म ने सिर्फ 35 लाख रुपये की कमाई की। फिल्म का कलेक्शन पूरी तरह से गिर चुका है।
गिरते कलेक्शन को देखते हुए अब इस फिल्म का हिट होना लगभग असंभव नजर आ रहा है। यह फिल्म अपने बजट से भी काफी दूर है। रिपोर्ट्स के अनुसार, किस किसको प्यार करूँ 2 का बजट करीब 35–40 करोड़ रुपये बताया जा रहा है, जबकि अब तक यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 15 करोड़ रुपये भी नहीं कमा पाई है।
15 दिनों में फिल्म ने वर्ल्डवाइड कुल सिर्फ 14.38 करोड़ रुपये की कमाई की है। लगातार गिरते कलेक्शन के चलते अब 35–40 करोड़ रुपये का आंकड़ा छू पाना इस फिल्म के लिए नामुमकिन माना जा रहा है।
#kapilsharma #KisKiskoPyaarKaroon2