अखंडा 2 अब फ्लॉप होने की कगार पर नजर आ रही है। नंदमुरी बालकृष्ण की यह फिल्म 12 दिसंबर को रिलीज़ हुई थी।
फिल्म को लेकर काफी उम्मीदें थीं और माना जा रहा था कि यह 400–500 करोड़ रुपये की कमाई कर ब्लॉकबस्टर साबित होगी। लेकिन अब हालात इसके उलट नजर आ रहे हैं।
9 दिनों में भी यह फिल्म अपना बजट हासिल नहीं कर पाई है। फिल्म का कलेक्शन लगातार गिरता जा रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, 9वें दिन फिल्म ने सिर्फ 2.25 करोड़ रुपये की कमाई की। गिरते कलेक्शन को देखते हुए अब इस फिल्म के लिए बजट निकाल पाना लगभग असंभव माना जा रहा है।
अखंडा 2 एक सीक्वल फिल्म है। इसका पहला पार्ट अखंडा साल 2021 में रिलीज़ हुआ था और वह ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। पहली फिल्म की सफलता के चलते मेकर्स ने इसके सीक्वल पर भारी बजट खर्च किया। रिपोर्ट के मुताबिक, अखंडा 2 का कुल बजट करीब 150 करोड़ रुपये है। वहीं 9 दिनों में फिल्म ने वर्ल्डवाइड कुल 107.85 करोड़ रुपये की कमाई की है, जो बजट से काफी कम है। गिरते कलेक्शन को देखते हुए अब साफ है कि अखंडा 2 का बजट तक पहुंचना मुश्किल है और यह फिल्म फ्लॉप होने की दिशा में बढ़ती नजर आ रही है।